Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana: चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana | चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें |

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें : राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती रहती है | ऐसी ही एक योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया है | इस योजना का नाम  Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana है | इस योजना के अंतर्गत राज्य के निवासियों को 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में प्रदान किया जाता है | जिसकी मदद से राज्य के लोग अपना इलाज सही तरीके से करा सकते हैं एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान अच्छी तरीके से कर सकें | इस आर्टिकल में इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दी गयी है | जैसे कि- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है ?, चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें , Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के लाभ, योजना के लिए पात्रता , आवेदन प्रक्रिया आदि | इसलिए पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े |

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

सबसे पहले आपको बता दे कि Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 1 मई को शुरू किया गया था | इस योजना के तहत यह निर्धारित किया गया कि सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को 5 लाख रूपये का निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी | इस योजना में शुरू में 5 लाख रु के स्वास्थ्य बीमा के साथ 1 लाख के दुर्घटना बीमा को शामिल किया गया था | जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रूपये स्वास्थ्य बीमा एवं 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा कर दिया गया है | यानि अगर किसी की मृत्यु किसी दुर्घटना में हो जाती है तो उसके परिवार जन को 5 लाख की राशि प्रदान की जाएगी | इससे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा |

दोस्तों इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें ? इसके बारे में भी जानकारी नीचे विस्तार से दी गयी है | पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े |

Also read

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 (RSBY) | ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन पंजीकरण

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

Rajasthan Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
किसने शुरू कियाराजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी
योजना के लाभार्थीराजस्थान के निवासी
योजना का उद्देश्य10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 5 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
किस वर्ष शुरू की गयी2022
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य का कोई भी नागरिक बीमारी हो जाने पर उपचार से वंचित नहीं रहेगा। इससे प्रदेश में प्रत्येक नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। साथ ही राज्य के नागरिकों को बीमारी के इलाज में होने वाले बड़े खर्च से मुक्ति मिल सकेगी। इस योजना का लाभ ऐसे परिवार भी उठा सकते हैं, जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है। Rajasthan Chiranjeevi Svasthya Bima Yojana से अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थिति में भी अपना सही तरीके से इलाज करवा सकेंगे।

चिरंजीवी योजना के अंतर्गत जोड़े गए ऑर्गन ट्रांसप्लांट पैकेज

राज्य सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए पैकेज के अंतर्गत ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने इसके बारे में जानकारी दी है। साथ ही योजना के अंतर्गत अब बोन मैरो और कोकलियर इंप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ सॉफ्टवेयर में भी आवश्यक सभी बदलाव किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत कोकलियर इंप्लांट के 5 पैकेज, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के 9 पैकेज, लिवर ट्रांसप्लांट के 8 पैकेज और हार्ट ट्रांसप्लांट के 7 पैकेज जोड़े गए हैं। इस योजना में पहले 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता था, सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 लाख तक कर दिया है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के लाभ / विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को आरंभ किया है।
  • राज्य के इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थी को 500000  रूपये तक की निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के शुरू हो जाने से राज्य के निवासी बीमारियों पर होने वाले बड़े खर्चों से बच जायेंगे।
  • योजना के शुरू हो जाने से प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए उन परिवारों को पंजीकरण करवाना होगा जो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है।
  • Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के लिए स्वयं जाकर आवेदन करना होगा तथा ई मित्र के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।
  • इस योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की गयी है ।
  • योजना के लिए पंजीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से भी किए जाएंगे।
  • अब राज्य का कोई भी व्यक्ति बीमारी होने पर उपचार से वंचित नहीं रहेगा।
  • राज्य के सम्बंधित विभाग द्वारा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिससे कि इस योजना की जानकारी सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।
  • इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों के साथ-साथ संविदाकर्मी, लघु एवं सीमांत कृषक को भी शामिल किया गया है।

योजना के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक लाभार्थी राजस्थान का स्थाई निवासी हो।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला हो।
  • बैंक खाता विवरण
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र / निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप Rajasthan Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा | आवेदन की प्रक्रिया को नीचे दिया गया है जिसे आप फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

  • आपके मोबाइल / लैपटॉप स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Registration के Section के अंतर्गत click here के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रीडायरेक्ट टू एसएसओ के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अगर आप पोर्टल पर पहले से ही रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो आपको अपना Login ID, एवं Paasword डालकर लॉग इन कर लेना है ।
  • यदि आपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा | फिर आपको अपनी Category को सेलेक्ट कर लेना होगा, जो कि कुछ इस प्रकार से स्क्रीन पर होगा।
    • सिटीजन
    • उद्योग
    • गवर्नमेंट एम्पलाई
  • इसमें से किसी एक में जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट कर लें |
  • आपके सामने एक नया पेज open होकर आ जाएगा | आपको पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज कर देनी होगी | फिर submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा |
  • इस प्रकार से आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

यदि आप सोच रहें हैं आप चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें ? तो आपको बता दें कि इसके बारे में नीचे स्टेप्स by स्टेप्स जानकारी दी गयी हैं इसे फॉलो करें |

  • सर्वप्रथम आपको चिरंजीवी योजना में अपना नाम देखने के लिए राजस्थान सरकार की वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in को ओपन करना होगा | साथ ही यहाँ दिए गए लिंक से भी आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं | Click Here

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना वेबसाइट का होम पेज खुलकर आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे |इसमें से आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के सेक्शन में आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करना होगा ।
  • अपना जन आधार नंबर भरकर search कर देना होगा | आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर चिरंजीवी योजना की लिस्ट खुलकर आ जाएगा | इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं |
  • इस प्रकार से आप चिरंजीवी योजना में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है | और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |

दोस्तों इस आर्टिकल में  Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana / चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें ? इसकी पूरी जानकारी दी गयी | इसे पढ़कर आप आसानी से अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं | साथ ही अगर आपके कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं | इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Leave a Comment