जनधन खाता योजना लिस्ट कैसे देखें ? Pradhan Mantri Jandhan Yojana 2023

जनधन खाता योजना 2022 | Pradhan Mantri Jandhan Yojanaजनधन खाता | जनधन योजना | प्रधानमंत्री जनधन योजना | jandhan yojana | jan dhan scheme | pradhan mantri jandhan yojana | जनधन खाता योजना लिस्ट

जनधन खाता योजना:  केन्द्र सरकार देश के नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से एक पीएम जनधन योजना है | Pradhan Mantri Jandhan Yojana के माध्यम से केन्द्र सरकार की कई अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।आज हमारे देश के साथ साथ पूरा विश्व महामारी के संकट से जूझ रहा है । इस बीमारी के कारण लाखों लोग अपनी जान गवा चुके है | इससे बचने का एक ही उपाय है कि हम घर में रहे एवं सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें | सरकार ने लोगों के बचाव के लिए लाकडाउन भी लगा रखा है | जिससे की कम से कम लोग घर से बाहर निकल सकें | लाकडाउन से लोग अपने काम के लिए घर से जाना बंद कर दिए हैं | ऐसे में लोगों के रोजी रोटी पर बुरा असर हुआ है | हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी दैनिक वेतन पर अपना गुजारा करती है | ऐसे में लाकडाउन से उनके घर का गुजारा भी नहीं हो पा रहा है |

इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है | सरकार ने ऐसे दैनिक मजदूर वर्ग को सहयोग देने के लिए जनधन खाता योजना के अंतर्गत खाता धारको के लिए एक पैकेज निकाला है | इसके अनुसार देश की जितनी भी महिलाओं के जनधन खाते खुले हुये हैं उन सभी को महीने में 500 रूपये दिये जायेगे। इसके अंतर्गत उन महिलाओं को जनधन योजना के तहत खाता में 500 रूपये ट्रान्सफर कर दिए जायेंगे ।

Pradhan Mantri Jandhan Yojana

प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना (Pradhan Mantri Jandhan Yojana)

केन्द्र सरकार के जनधन खाता योजना (Pradhan Mantri Jandhan Yojana) के तहत देश की महिलाओं को पैसे दिए जायंगे। इसके लिए निम्न नियम रखी गयी है |

  • 500 रूपये केवल महिला जनधन खातों में ही आयेगें।
  • जनधन खातों में यह पैसे केवल 3 महिनों तक आ सकते हैं। (सरकार नियमानुसार)
  • रूपये केवल तभी आयेंगे, जब आप अपने घर पर ही रुकेंगे।
  • घर से बाहर नहीं निकलना हैं।
  • लोगों से दूरी बनाकर रखना है।
  • जनता कर्फ्यू का पालन करना होगा |
  • यह पैसे सीधे आपके जनधन खाते में ही ट्रांसफर किये जायेगें।

Also read

MP Bhulekh 2023 – MP Land Record भूलेख नक्शा खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें ?

Pradhan Mantri Jandhan Yojana

जनधन खाता का लाभ देश के गरीब लोगों के लिए चलाया गया है।  Pradhan Mantri Jandhan Yojana  एक तरह का खाता यानि बैंक अकाउन्ट ही होता है | इसके अंतर्गत आपको बैंक में खाता खोला खुलवाया जाता है | यह केवल देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ही खुलवा सकते हैं | अर्थात ऐसे लोग जिनकी इनकम बहुत ही कम हो या फिर वो अकाउन्ट खुलवाने में असमर्थ हो। देश में अभी भी ऐसे बहुत से लोग है जिनका अभी तक बैंक में खाता नहीं खुलवाया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसी को ध्जयान में रखते हुए जनधन योजना को शुरू किया | जिससे की सभी लोग इस योजना की द्वारा अपना खाता खुलवा सके। जनधन खाताधारकों को केन्द्र सरकार द्वारा कुछ लाभ भी दिया जाता है। जिसे नीचे बताया गया है ।

जनधन खाताधारकों इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधायें निम्न हैं :-

  1. ओवरड्राफ्ट की सीमा दोगुनी की गयी है
  2. दुर्घटना बीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रूपये कर दिया गया है |
  3. उम्र सीमा को बढ़ा दी गयी है | पहले 18 वर्ष से 60 वर्ष थी | अब 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच के लोग खुलवा सकते हैं |

जनधन योजना के अंतर्गत ओवरड्राफ्ट की सीमा दोगुनी

केन्द्र सरकार के इस योजना के अंतर्गत जनधन खाते पर मिलने वाली ओवरड्राफ्ट की सीमा को बढाकर 10,000 रूपये कर दिया है। इससे पहले जनधन खाते के छह महीने तक सुचारू रूप से चलने पर  5,000 रूपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती थी। इसके साथ ही सरकार ने 2000 रूपये तक के ओवरड्राफ्ट के लिए सभी प्रकार की शर्त को हटा लिया है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा राशि

इस योजना के अंतर्गत अभी तक दुर्घटना बीमा की राशि 1 लाख रखी गयी है | लेकिन केन्द्र सरकार ने जनधन अकाउंट के लिए मिलने वाले रूपे डेबिट कार्ड पर मुुफ्त दुर्घटना बीमा की सीमा को अब बढाकर 2 लाख रूपये कर दिया है। इससे लोगों को अपना जनधन खाता खुलवाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा |

जनधन खाता योजना 2023 में उम्र सीमा

अगर आप भी जनधन खाता योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब उम्र सीमा को बढ़ा दिया गया है | इससे ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गयी, ऐसे लोग भी अब जनधन खाता खुलवा सकते हैं | शुरुआत में  जनधन योजना में खाता खुलवाने के लिए उम्र समय सीमा 18 से 60 साल के बीच निर्धारित की गयी थी। लेकिन सरकार अब उम्र सीमा को 5 साल और बढ़ा दिया गया है | यानि अब 18 से लेकर 65 साल के बीच के लोग जनधन खाता खुलवा सकते हैं।

जनधन खाता योजना 2023 के लाभ

यदि आप जनधन योजना के अंतर्गत खाता खुलवाते हैं तो इसके लाभ क्या क्या हैं इसे नीचे विस्तार से बताया गया है |

  • इस योजना के तहत आप किसी भी बैंक में जनधन खाता खुलवा सकते हैं।
  • योजना के तहत ब्याज की दर समय समय पर बदल भी सकती है | यानि ब्याज दर निश्चित नहीं है, यह ऊपर नीचे भी हो सकती है।
  • इसके अंतर्गत आपको रूपे डेबिट कार्ड दिया जाएगा , जिससे आप कहीं भी पैसे निकाल सकते हो।
  • जनधन खाता में आपकी कोई लिमिट नहीं है, आप जीरो बैलेन्स पर भी खाता खोल सकते हैं।
  • रूपे डेबिट कार्ड पर आपको 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • अगर आप जनधन खाता में 6 महीने तक सही तरीके से चलाते हो | यानि लगातार 6 महीने तक लेन देन करते हो तो आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ मिलता है, यानि आप अपने बैंक में बैलेन्स नहीं होने पर भी 10,000 रूपये तक अपने खाते से निकाल सकते हैं।
  • जनधन खाता के माध्यम से आप सरकारी लाभ जैसे पेंशन, छात्रवृति आदि सभी सरकारी योजनाओं की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हो।
  • जनधन खाता से आप देश में कहीं पर भी आसानी से रूपया पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हो।

प्रधानमंत्री जन धन योजना खतों में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कैसे करें

यदि आप जन धन खाता खुलवाया है और अभी तक आपका खाता से मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं करवाया है, तो आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते है। इससे आपके खाते से जुड़ी लेन देन के बारे में जानकारी मोबाइल नंबर पर मिल जायेगी | अपने मोबाइल को खाते से जोड़ने के लिए प्रक्रिया नीचे दी गयी है |

  • सबसे पहले आपको अपनी बैंक शाखा जाकर सम्बंधित कर्मचारी को मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर जमा करके, अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है।
  • दूसरी विधि हैं आपको संबधित विभाग के टोल फ्री नंबर 09223488888 पर संपर्क करके REG Account Number लिखकर भेजना होगा।
  • टेक्स्ट मैसेज भेजने के पश्चात आपको वापसी मेसेज आएगा एवं आपसे कुछ सूचनाएं मांगी जाएगी। जिसे आपको दुबारा टेक्स्ट मैसेज में भेजना है।
  • और इस प्रकार भी आप अपना मोबाइल नंबर जन धन खाते में update करवा सकते है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना टोल फ्री नंबर

प्रधानमंत्री जन धन योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवालों के जवाब पाने के लिए सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है | जिस पर आप संपर्क करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं | टोल फ्री नंबर – 1800110001, 18001801111 पर आप संपर्क कर सकते है। राज्य सरकारों द्वारा भी हेल्प लाइन नम्बर जारी किया गया है, इस पर आप संपर्क कर सकते है।

तमिलनाडु1800-425-4415
मेघालय1800-345-3658
नगालैंड1800-345-3708
पश्चिम बंगाल1800-345-3343
मिजोरम1800-345-3660
राजस्थान1800-180-6546
सिक्किम1800-345-3256
त्रिपुरा1800-345-3343
तेलंगाना1800-425-8933
हरियाणा1800-180-2020
छत्तीसगढ़1800-233-4358
उत्तर प्रदेश1800-102-7788
बिहार1800-345-6195
अरुणाचल प्रदेश1800-345-3616
गोवा1800-233-3202
आंध प्रदेश1800-425-8525
कर्नाटक1800-4300-0000
गुजरात1800-233-1000
मध्यप्रदेश1800-233-4035
हिमाचल प्रदेश1800-180-8053
असम1800-345-3756
केरल1800-4300-0000
पंजाब 1800-180-2020
महाराष्ट्र 1800-102-2636
मणिपुर1800-345-3858
ओडिशा 1800-345-6551
जम्मू कश्मीर1800-1800-235
झारखंड 1800-345-6576
दिल्ली1800-180-0124
दमन एवं दीव1800-233-1000
चंडीगढ़1800-180-2020
दादर एवं नागर हवेली1800-233-1000
लक्षद्वीप1800-4300-0000
पुडुचेरी 1800-425-0016
अंडमान एवं निकोबार1800-3454-545

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में जनधन खाता योजना (Pradhan Mantri Jandhan Yojana) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है | इस आर्टिकल को पढ़कर आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो आप सम्‍बन्धित विभाग पर जाकर सम्‍पर्क करें और ज्‍यादा जानकारी के लिए सम्‍बन्धित विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

Jandhan Yojana Official Site click here

Leave a Comment