Bhu Naksha UP 2024: भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ?

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2023 | भू नक्शा डाउनलोड | Bhu Naksha UP 2024 | भू नक्शा देखें UP

Bhu Naksha UP: राज्य सरकार नें भूमि से जुड़ी जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है | अब जमीन का भू नक्शा देखना बहुत आसान हो गया है | यदि आप अपने भूमि / प्लाट का भू नक्शा देखना चाहते हैं, तो आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं | Bhu Naksha UP के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जमीन का मालिक आसानी से चेक कर सकता है कि उसकी जमीन कहाँ तक फैली है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले लोग जमीन का भू नक्शा देखने के लिए सरकारी कार्यालय , पटवारी के पास जाना पड़ता था | अब ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने से घर बैठे अपने भूमि का विवरण आसानी से देख सकते हैं | इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा upbhunaksha.gov.in पोर्टल को शुरू किया है | इससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता भी बढ़ेगी | Bhu Naksha UP / भू नक्शा उत्तर प्रदेश की पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें |

Bhu Naksha UP: भू नक्शा उत्तर प्रदेश

दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि भू नक्शा ( Bhu Naksha UP ) को परिभाषित कैसे कर सकते हैं , तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के भू क्षेत्र के छोटे छोटे जमीन के भागों को , जो कि जमीन के मालिक के नाम से बटा होता है , उसे भू नक्शा द्वारा दर्शाया जाता है | इसके लिए सरकार ने राज्य के सभी जिले , तहसील , ब्लॉक एवं गाँव को categarized करके रखा है | इसी जानकारी को प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए upbhunaksha gov in पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है | इस पोर्टल की शुरुआत 2 मई 2016 को की गयी थी | इस पोर्टल की मदद से राज्य  का कोई भी नागरिक अपने जमीन का भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से चेक एवं डाउनलोड कर सकता है | upbhunaksha.gov.in ऑनलाइन कर दिए जाने से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस पोर्टल पर भू नक्शा की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना पड़ता है | आप आसानी से जमीन का मैप (नक्शा) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं | भू नक्शा ऑनलाइन होने से सरकारी तंत्र की पारदर्शिता में वृद्धि भी आएगी एवं धोखाधड़ी में कमी आएगी |

Also read : जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी यूपी के लिए यहाँ क्लिक करें

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024 Key Point

आर्टिकल का विषयBhu Naksha UP
भू नक्शा पोर्टल को शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
Bhu naksha up पोर्टल की शुरुआत2 मई 2016 को
लाभार्थीराज्य के सभी निवासी / भूमि का मालिक
पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्यभू नक्शा देखने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल2022
अधिकारिक पोर्टलupbhunaksha.gov.in

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा शुरू किए गए Bhu Naksha UP / भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के निवासियों को उनके जमीन एवं, प्लॉट से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है | जिससे की राज्य के निवासी आसानी से जमीन से जुड़ी जानकारी को घर बैठे देख सकें | भू नक्शा पोर्टल से राज्य में ऑनलाइन सुविधा से लोग परिचित होंगे, जिससे भूमि से जुड़ी प्रक्रियाओं मे डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Bhu Naksha UP ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से पहले राज्य के लोगों को अपनी जमीन का भू नक्शा देखने के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था | अब घर बैठे आसानी से अपने जमीन का भू नक्शा उत्तर प्रदेश के लोग देख सकते हैं | इससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रष्टाचार में कमी आएगी | इस पोर्टल पर जाकर राज्य के लोग जमीन का भू नक्शा आसानी से देख सकते हैं साथ ही राज्य के लोग इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं | इससे राज्य के लोगों के पैसे के साथ ही समय की भी बचत होगी | क्योंकि ये सारी सुविधा आप घर बैठे अपने मोबाइल / लैपटॉप पर देख सकते हैं |

Note: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bhu Naksha UP के ऑनलाइन पोर्टल upbhunaksha.gov.in पर उपलब्ध भू नक्शा केवल आपकी जानकारी के लिए है | इसे आप एक प्रमाणित प्रति के रूप में उपयोग नहीं कर सकते हैं | इसे आप न्यायालय में साक्ष्य के रूप में भी उपयोग नहीं कर सकते | भू नक्शा उत्तर प्रदेश के प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आपको सरकारी दफ्तर में जाना होगा |  

Bhu Naksha UP से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

भूमि से जुड़े भू नक्शा को क्षेत्रफल के आधार पर एवं जमीन के प्रकार के आधार पर विभाजित किया गया है। इसकी जानकारी नीचे दी गयी है | इसे आप नीचे पढ़ सकते हैं |

भूमि का प्रकार और रंग (Type of land and colour)संपूर्ण विवरण
1-कजो भूमि संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार क्षेत्र में हो
2असंक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार क्षेत्र वाली भूमि
5-1नई परती भूमि, जो कृषि योग्य हो
5-3ऐसी भूमि जो अन्य कृषि योग्य है लेकिन बंजर है।
6-1जलमग्न व अकृषिक भूमि
6-2सड़कें, रेल भवन, स्थल आदि आकर्षित कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली भूमि।
6-4अन्य कारणों से आकर्षित होने वाली भूमि

Bhu Naksha UP: भू नक्शा उत्तर प्रदेश जिला के अनुसार

हम आपको नीचे उत्तर प्रदेश के उन जिलों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं जहां पर सरकार द्वारा भू नक्शा ऑनलाइन देखने की सुविधा दी जा रही है। तो आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से जिलों में उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Name of DistrictName of District
अयोध्या (Ayodhya)             कानपुर नगर (Kanpur Nagar)
आजमगढ़ (Azamgarh)कानपुर देहात (Kanpur Dehat)
अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar)कन्नौज (Kannauj)
आगरा (Agra) Kaushambi (कौशाम्बी)
अलीगढ़ (Aligarh)कुशीनगर (Kushinagar)
अमेठी (Amethi)कासगंज (Kasganj)
अमरोहा (Amroha)खेरी (Kheri)
बाराबंकी (Barabanki)लखनऊ (Lucknow)
बागपत (Baghpat)ललितपुर (Lalitpur)
बलिया (Ballia)मुरादाबाद (Moradabad)
बहराइच (Bahraich)महाराजगंज (Mahrajganj)
बरेली (Bareilly)    महोबा (Mahoba)
बाँदा (Banda)मेरठ (Meerut)
बुलंदशहर (Bulandshahar)मिर्ज़ापुर (Mirzapur)
बलरामपुर (Balrampur) मैनपुरी (Mainpuri)
बस्ती (Basti)             मथुरा (Mathura)
चित्रकूट (Chitrakoot)मऊ (Mau)
चंदौली (Chandauli)मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)
देवरिया (Deoria)प्रयागराज (Prayagraj)
इटावा (Etawah)पीलीभीत (Pilibhit)
एटा (Etah)प्रतापगढ (Pratapgarh)
फ़िरोजाबाद (Firozabad)रामपुर (Rampur)
फ़र्रूख़ाबाद (Farrukhabad)रायबरेली (Rae Bareli)
फतेहपुर (Fatehpur)Saharanpur (सहारनपुर)
गाजियाबाद (Ghaziabad)भदोही (bhadohi)
गोरखपुर (Gorakhpur)सम्भल (Sambhal)
ग़ाज़ीपुर (Ghazipur)संत कबीरनगर (Sant Kabir Nagar)
गोंडा (Gonda)सहारनपुर (Saharanpur)
हापुड़ (Hapur)      सीतापुर (Sitapur)
हाथरस (Hathras)सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)
जालौन (Jalaun)श्रावस्ती (Shrawasti)
जौनपुर (Jaunpur)सोनभद्र (Sonbhadra)
झाँसी (Jhansi)सुल्तानपुर (Sultanpur)
उन्नाव (Unnao)शामली (Shamli)
वाराणसी (Varanasi)शाहजहाँपुर (Shahjahanpur)

भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन कैसे चेक और डाउनलोड करें ?

  • ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको Bhu Naksha UP / भू नक्शा उत्तर प्रदेश की‌ Official Website पर जाना होगा।
  • आपके कंप्यूटर मोबाइल स्क्रीन पर वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।

Bhu Naksha UP

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना जिला, तहसील एवं गांव को सेलेक्ट कर लेना है।
  • सभी जानकारियां दर्ज करने पर आपके सामने वेबसाइट की दाईं तरफ (right side) भू नक्शा (मैप) खुलकर आ जाएगा।
  • इस नक्शे में आपको खसरा नंबर को चयन करना होगा। जैसे ही आप खसरा नंबर का चयन करेंगे | आपके स्क्रीन पर भूमि के विवरण से संबंधित एक पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ‌भूमि से जुड़े डिटेल्स जैसे- खाता संख्या, खातेदार का नाम, आदेश (खाता संख्या) दिखाई देगा। इसी पेज पर Map Report का विकल्प भी दिखाई देगा।
  • अब आपको इसी मैप रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने  एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Show Report PDF पर क्लिक कर देना है।
  • आपके मोबाइल स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल में भू नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • यदि आप चाहे तो भू नक्शा को डाउनलोड भी कर सकते हैं | इसके लिए ऊपर दिए गए डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तों Bhu Naksha UP / भू नक्शा उत्तर प्रदेश के बारे में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं | ऐसे ही सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जानकारी के लिए इस वेबसाइट bhulekhyojana.in को बुकमार्क कर लें |

Leave a Comment